फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बदमाशों ने मजदूर से बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बदमाशों ने मजदूर से बाइक लूटी
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। गांव सतपुरा निवासी पप्पन पुत्र रामकला देहरादून में मजदूरी करता है। उसके साथ गांव के ही चार अन्य युवक भी जाते हैं। रात साढे़ आठ बजे पप्पन अपने चार साथियों के साथ देहरादून से सुंदरपुर पहुंचा था। सुंदरपुर में उसकी बाइक खड़ी थी। वे पांच लोग थे। ऐसे में वह दो साथियों को बैठा कर उन्हें गांव छोड़ गया और बाकी के दो साथियों को लेने के लिए सुंदरपुर आ रहा था। जैसे ही वह सतपुरा के पास से गुजर रही सोलानी नदी के पास पहुंचा तो पीछे से आए पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखा कर उसे रुकवा लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता एक बदमाश ने उसे नीचे उतार उसकी बाइक लूट ली और फरार हो गया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने अपने 100 डायल को फोन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें