फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल पकड़ा, युवक को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल को पकड़ा
विज्ञापन

खतौली। क्षेत्र के एक मोहल्ला से बुधवार को प्रेम प्रसंग के चलते घर से प्रेमी युगल फरार हो गए थे। पुलिस ने प्रेमी युगल को अलकनंदा गंगनहर पुल के पास से पकड़ लिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती के पिता ने युवक अरबाज पुत्र शौकीन के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक का चालान कर दिया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
खतौली। बुधवार की शाम गांव घटायन मार्ग पर गांव खेड़ी कुरैश के पास जुगाड़ ने बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से बाइक सवार गांव नंगला रुर्द निवासी कादिर पुत्र अहमद हसन की मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। तहसीलदार भगत सिंह के मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम को खोला था। इस मामले में जाहिद पुत्र समेर खां ने अज्ञात में जुगाड़ चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें