फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखनौर में कब्जा मुक्त कराई 75 बीघा जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई करते हुए तहसीलदार सदर ने बृहस्पतिवार को गांव लाखनौर में करीब 75 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर सुधीर कुमार ने बताया कि गांव लाखनौर में कुछ लोगों ने रास्ते की भूमि और अहतमाल की भूमि पर कब्जा कर रखा था। इसको नागल पुलिस के सहयोग से कब्जा मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया की अहतमाल के नंबर 42,47 और 57 में कुछ लोगों ने सरसों और गेहूं की फसल को हाल में ही बोया था। जिसे ट्रैक्टर की सहायता से जोत दिया गया है। प्रशासन का अवैध कब्जा हटाने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें