फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रात में की गोकशी, शाम को मुठभेड़ में लगी दो गोकशों को गोली

Sat, 17 Aug 2024 04:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। नयागांव के जंगल में बृहस्पतिवार रात गोकशी की घटना करने वाले गोकशों और पुलिस के बीच शुक्रवार शाम मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोलियां लगने से दो गोकश घायल होकर पकड़े गए, जबकि उनके तीन साथी फरार होने में सफल रहे। गोकशों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस, गोकशी के उपकरण और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नयागांव से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर के डाक बंगले के पास रात किसी वक्त गौकशों ने दो गौवंश काट दिए। सुबह गौवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना पर हिंदू संगठन कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विशेष जिला संपर्क प्रमुख दिग्विजय शर्मा, शैंकी पंवार, सारंग, शिवम प्रजापति, जयकुमार आदि ने हंगामा करते हुए गोकशों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कर टीम गठित कर जांच पड़ताल की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोकश नया गांव के जंगल में फिर से गोकशी की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने बताया कि जवाबी फायरिंग में इंतजार उर्फ इंतसार उर्फ काका पुत्र फरमान निवासी सोहनचिड़ा थाना नागल और इसरार पुत्र राशिद निवासी चकवाली रामपुर मनिहारान गोली लगने से घायल होने के बाद पकड़े गए, जबकि मौका पाकर उनके तीन साथी फहीम पुत्र याकूब निवासी गांव नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा नागल, आशु पुत्र ताहिर गांव मल्हीपुर थाना रामपुर और नदीम धलापड़ा निवासी सरसावा मौके से फरार होने में सफल रहे। इंतजार के खिलाफ नौ तथा इसरार के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गोकशों के खिलाफ पुलिस पर हमले और गोकशी की धारा में कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें