अदालत से
सहारनपुर। युवती का अपहरण के आरोपी अरफात को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है। युवती के भाई ने थाना बिहारीगढ़ में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि 12 दिसंबर 2015 को उसके माता-पिता बाहर गए थे। घर पर उसकी बहन गुलफिरोज और उसके चाचा की लड़की थी। आरोप लगाया था कि बड़े भाई जावेद का साला अरफात घर पर आया और जबरन शादी करने के लिए उनकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। जांच के बाद मामले को अदालत में दायर किया था। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय प्रथम में जारी थी। सुनवाई के दौरान युवती ने बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से अपनी बहन के यहां गई थी। ऐसे में अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में विफल रहा। अदालत ने पत्रावलियों पर आए साक्ष्यों और गवाहों को सुनने के बाद आरोपी को दोषमुक्त कर दिया।