फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी मतगणना

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान के गोचर कृषि इंटर कॉलेज में मतगणना स्थल पर की गई तैयारी
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव :
विज्ञापन


डीएम और एसएसपी ने मतगणना स्थलों का लिया जायजा
दी चेतावनी, हुड़दंग किया तो सख्ती से निपटेगी पुलिस

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार यानि आज नगर निकाय चुनाव की मतगणना होगी। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा की सभी तैयारियां कर ली हैं। पुलिस-प्रशासन ने विजय जुलूस पर रोक लगाई है। इसके साथ ही चेतावनी जारी की है कि यदि किसी प्रत्याशी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने हुड़दंग किया तो सख्ती से निपटा जाएगा।

शुक्रवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने दिल्ली रोड स्थित रेनबो स्कूल में बनाए मतगणना स्थल का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने खामियां दूर कराई। इसके साथ ही संबंधित और पुलिसकर्मियों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था भी देखी। मतगणना स्थलों पर पुलिस के अलावा, पीएसी, अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि सुरक्षा के सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं। विजय जुलूस पर रोक है। अगर किस प्रत्याशी समर्थकों ने हुड़दंग किया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके अलावा मतगणना को लेकर रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगी यातायात व्यवस्था

- दिल्ली रोड पर सिर्फ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिको के ही वाहनों को जाने दिया जाएगा।
- सहारनपुर से शामली-दिल्ली जाने वाले वाहनों को सर्किट हाउस रोड से नकुड़ रोड स्थित कुम्हारहेड़ा बाईपास से निकाला जाएगा।
- शामली दिल्ली से सहारनपुर आने वाले वाहनों को चुन्हैटी बाईपास से निकाला जाएगा।
- विश्वकर्मा चौक और अस्पताल की तरफ से शामली-दिल्ली जाने वाले वाहन लाखनौर बाईपास से होकर जाएंगे।
- कांशीराम काॅलोनी से संचालित होने वाली बसें मानकमऊ स्थित बस अड्डे से चलेंगी।

बनाई गई अलग-अलग पार्किंग

एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मतगणना स्थल के आसपास वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई गई है। पुलिस-प्रशासनिक कर्मचारियों के वाहनों के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में पार्किंग बनाई गई है। मीडियाकर्मियों के वाहनों की पार्किंग पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने ग्रांड रिसोर्ट में होगी। प्रत्याशी और उनके एजेंटों के वाहनों के लिए कॉसमोस ग्रीन सिटी कॉलोनी में पार्किंग बनाई गई है।

रामपुर मनिहारान के गोचर कृषि इंटर कॉलेज में मतगणना स्थल पर की गई तैयारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें