फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देवबंद में संगीनों के साये में होगी मतगणना, प्रशासन ने तैयारी की मुकम्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवबंद। नगर निकाय चुनाव की शनिवार को होने वाली मतगणना की प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई। मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

देवबंद में स्टेट हाईवे स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार की सुबह 7 बजे से मतगणना आरंभ हो जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को अधिकारी दिनभर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए अलग-अलग कमरों में 14 टेबल लगवाई गई हैं। जिसमे से 7 टेबल सभासद और 7 टेबल पर अध्यक्ष पद की मतगणना होगी। तहसीलदार तपन कुमार मिश्र ने बताया कि जहां सभासद के लिए प्रति टेबल एक वार्ड खोला जाएगा, वहीं उन्हीं मतपेटियों में से निकलने वाले अध्यक्ष पद के मतपत्रों को उसी कमरे की दूसरी टेबल पर गिना जाएगा। बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सात राउंड में मतगणना पूर्ण होने की संभावना है।
विज्ञापन


देवबंद में किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज
देवबंद। देवबंद के लोगों को शनिवार को नया पालिकाध्यक्ष मिल जाएगा। यहां पर 4 मई को हुए मतदान में 59.50 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार वोट प्रतिशत 2017 के मुकाबले करीब 10 फीसदी घटा है। क्योंकि 2017 में 69 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले थे। इस बार मुकाबला भाजपा, सपा व बसपा के बीच हुआ है। हालांकि तीनों राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे हैं, लेकिन जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा इसका फैसला शनिवार को हो जाएगा। भाजपा ने भी पहली बार इस सीट को हथियाने के लिए चुनाव दौरान एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। हिंदुओं का मत प्रतिशत भी इस बार पूर्व में हुए चुनाव की तुलना में काफी बढ़ा है।
विज्ञापन




सुरक्षा व्यवस्था के किए जा रहे व्यापक प्रबंध

देवबंद। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया जाएगा। मतगणना स्थल के बाहर भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जैसे जैसे नतीजे आते जाएंगे प्रत्याशी बिना किसी जुलूस के वापस लौटते अपने घरों को लौट जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें