फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेनबो पब्लिक स्कूल में होगी नगर निगम की मतगणना

Wed, 26 Apr 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरीय निकाय चुनावों में जिला प्रशासन ने मतदान से लेकर मतगणना की व्यवस्था बनाने की कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम चुनाव में मतदान पार्टियां दिल्ली रोड स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल से रवाना होंगी। मतदान के बाद ईवीएम भी वहीं स्ट्रांग रूम में जमा की जाएगी। मतगणना भी वहीं होगी। नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना की मतगणना भी इसी स्कूल में कराई जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम और नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना के चुनाव के लिए पहले मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना होना था। मतदान के बाद नगर निगम की ईवीएम और चिलकाना की मतपेटियों को जैन डिग्री काॅलेज में जमा कराया जाना था। मतगणना भी जैन काॅलेज में ही होनी थी। कोविड प्रोटोकॉल के कारण मतगणना स्थल के लिए अधिक जगह की जरूरत थी। इसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने स्थान परिवर्तन कर दिया है।
चार मई को नगर निगम एवं नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में होने वाले मतदान के लिए अब पोलिंग पार्टियां दिल्ली रोड स्थित (चुन्हैटी गाडा) रेनबो पब्लिक स्कूल से रवाना होगी। वहीं पर ईवीएम और मतपेटियों को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा और वहीं पर दोनों निकायों की मतगणना होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने दिल्ली रोड स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में बनाई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां बन रहे स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें