सहारनपुर। नगरीय चुनावों के लिए भले ही अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में जुटा है। जिला प्रशासन ने प्रत्याशियों के लिए नामांकन स्थल, मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान स्थल से लेकर स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलों का चयन कर लिया है। नगर निगम की मतगणना जेवी जैन डिग्री कॉलेज के परिसर में होगी।
नगरीय निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चुनाव में नामांकन से लेकर स्ट्रांग रूम तक के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम के प्रत्याशियों के नामांकन कलक्ट्रेट परिसर में होंगे। नगर पालिका देवबंद के समस्त प्रत्याशी देवबंद तहसील परिसर में नामांकन करेंगे। नगर पालिका नकुड़, नगर पालिका गंगोह, नगर पालिका सरसावा, नगर पंचायत अंबेहटा पीर और नगर पंचायत तीतरों के प्रत्याशी नकुड़ तहसील परिसर में नामांकन करेंगे। नगर पंचायत बेहट और नगर पंचायत छुटमलपुर के प्रत्याशियों के लिए नामांकन स्थल तहसील परिसर बेहट रहेगा। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान और नगर पंचायत नानौता के प्रत्याशी तहसील परिसर रामपुर मनिहारान में नामांकन करेंगे। नगर पंचायत चिलकाना के प्रत्याशी सदर तहसील परिसर में नामांकन करेंगे।
नगरीय निकायों की यहां होगी मतगणना
निकाय मतगणना स्थल
नगर निगम जेवी जैन डिग्री कॉलेज सहारनपुर
नगर पालिका देवबंद राजकीय इंटर कॉलेज देवबंद
नगर पालिका नकुड केएलजीएम इंटर कॉलेज नकुड
नगर पालिका गंगोह केएलजीएम इंटर कॉलेज नकुड
नगर पालिका सरसावा केएलजीएम इंटर कॉलेज नकुड
नगर पंचायत अंबेहटा पीर केएलजीएम इंटर कॉलेज नकुड
नगर पंचायत नानौता गोचर कृषि इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान
नगर पंचायत बेहट तहसील परिसर बेहट
नगर पंचायत चिलकाना जेवी जैन डिग्री कॉलेज सहारनपुर
नगर पंचायत तीतरों केएलजीएम इंटर कॉलेज नकुड
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान गोचर कृषि इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान
नगर पंचायत छुटमलपुर तहसील परिसर बेहट
नोट: निर्वाचन कार्यालय के अनुसार।