फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गांवों में घर-घर जाकर होगी गोवंश की गणना

Wed, 18 Jan 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में घर-घर जाकर गोवंश की गणना की जाए। समस्याओं के लिए जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करें। चरागाह की जिस भूमि पर अवैध कब्जे किए हुए हैं, उन्हें अधिकारी कब्जा मुक्त कराए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अनुश्रण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने ब्लाॅकों में निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों का रात्रि में भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए। गोआश्रय स्थलों में पशुओं के लिए चारा, पानी, शेड, बिजली एवं भूसे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद में कहीं पर भी चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा न हो।
गोआश्रय स्थलों पर सुरक्षा के लिए तैनात संरक्षकों का मानदेय समय से दिया जाए। संरक्षित पशुओं की चिकित्सा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गोवंश को ठंड से बचाव के लिए गोशालाओं में पर्याप्त इंतजाम रखें जाएं। 31 मार्च तक कोई भी गोवंश निराश्रित न रहे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में ग्राम स्तर पर प्रत्येक घर जाकर गोवंश की गणना की जाए, जिससे निराश्रित गोवंश संबंधी किसी भी समस्या का आसानी से निस्तारण हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट अनिरुद्ध प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें