फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने बोर्ड बैठक में किया हंगामा

विज्ञापन
तीतरो नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में शामिल सभासद और अन्य - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। नगर पंचायत बोर्ड की हंगामेदार बैठक में सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बुधवार की दुपहर बाद नगर पंचायत बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभासद तैमूर खान ने श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते के दोनों ओर गंदगी के ढेर लगे होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि दो साल से वे लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। सभासद धर्मवीर चौधरी ने आरोप लगाया कि बंदर वाला तालाब और नगर पंचायत के सामने तालाब के आसपास गंदगी के ढेर लगे हैं। इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सभासदों का आरोप था कि पिछले वित्तीय वर्षों में आदर्श नगर पंचायत बनने के बाद से विकास के लिए आया डेढ़ करोड़ रुपया खर्च किया दर्शाया जा चुका है। ठेकेदार के खिलाफ तीन बार प्रस्ताव पास किया जा चुका है, लेकिन उसे नहीं हटाया जा रहा है। हैरत की बात यह रही कि विपक्षी सभासदों के साथ ही सत्ता पक्ष के सभासदों ने भी आरोप लगाए। बैठक में अध्यक्ष मनोज कुमार, अधिशासी अधिकारी अलकेन्द्र सिंह, लिपिक राजकुमार, शकारा बेगम, शिवकुमार, रमेश चौधरी, जावेद हसन,इसम सिंह, शराफत आदि उपस्थित रहे। उधर अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि धांधली के आरोप मिथ्या है। समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें