फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किराये के भवनों में संचालित होंगे परिषदीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित महानगर के कई विद्यालयों के भवन जर्जर हो चुके हैं, जिनमें विद्यालय का संचालन खतरे से खाली नहीं है। विभाग ने ऐसे नौ विद्यालयों को चिह्नित किया है, जिनको ध्वस्त किया जाएगा। ऐसे में संबंधित विद्यालय किराये के भवनों में संचालित किए जाएंगे, जिनकी तलाश भी विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिन किराये के भवनों में विद्यालय संचालित किए जाएंगे, उनके लिए विभाग ने कुछ अनिवार्य शर्तें रखी हैं। जैसे क्रियाशील तथा बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल, चारदीवारी, विद्युतीकरण, साफ-सफाई, 625 वर्ग मीटर की भूमि, छह कक्षा कक्ष, खेल का मैदान, एक्टिविटी एवं डिजीटल क्लास के लिए अलग से कक्ष, कार्यालय कक्ष आदि बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए। साथ ही भवन मौजूदा विद्यालय से एक किलोमीटर की परिधि में होना चाहिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग तो भवन तलाश ही रहा है। साथ ही जो लोग संबंधित शर्तों को पूरा करते हुए भवन किराये पर देने के इच्छुक हैं, वह 15 दिन के भीतर प्रस्ताव दे सकते हैं।
विज्ञापन

इन विद्यालयों से जुड़ा मामला
- प्राथमिक विद्यालय खत्रियान नगर क्षेत्र सहारनपुर।
- प्राथमिक विद्यालय बाजदारान-1 नगर क्षेत्र सहारनपुर।
- प्राथमिक विद्यालय चौधरियान-1 नगर क्षेत्र सहारनपुर।
- प्राथमिक विद्यालय लेबर कालोनी-1 नगर क्षेत्र सहारनपुर।
- प्राथमिक विद्यालय राना प्रताप कालोनी-1 नगर क्षेत्र सहारनपुर।
- प्राथमिक विद्यालय शारदानगर-1 नगर क्षेत्र सहारनपुर।
- प्राथमिक विद्यालय ढोली खाल-1 नगर क्षेत्र सहारनपुर।
- प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज-1 नगर क्षेत्र सहारनपुर।
- प्राथमिक विद्यालय शाहबहलोल-1 नगर क्षेत्र सहारनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें