फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 738 करोड़ रुपये के बजट को लेकर निगम की बोर्ड बैठक आज

Sun, 29 Mar 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की बोर्ड बैठक आज दोपहर 12 बजे से जनमंच सभागार में होगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 का 738 करोड़ रुपये के बजट बैठक का मूल एजेंडा रहेगा।
विज्ञापन

कई सदस्यों को आमदनी कम और खर्च अधिक होने को लेकर आपत्ति है। ऐसे में बैठक में विरोध और हंगामा होने के असार हैं। पार्षद मंसूर बदर सहित कई सदस्यों को बजट के आय और व्यय पक्ष को लेकर आपत्ति है। उनका कहना है कि नगर निगम आय पर कम और खर्च पर अधिक ध्यान दे रहा है। इससे नगर निगम को लाभ होने की बजाय हानि होगी। नगर निगम को चाहिए कि आय बढ़ाने पर जोर दे। ऐसे में बैठक में कुछ बिंदुओं को लेकर कुछ सदस्य आपत्ति जता सकते हैं।





प्रमुख अनुभाग/कार्य एवं उनका अनुमानित बजट

व्यय का प्रकार-मूल व्यय (करोड़ में)
निर्माण कार्य व्यय-260.15
अधिष्ठान व्यय-125.45

विविध कार्यों में व्यय-76.12

जलकल व्यय59.20

स्वास्थ्य एवं गैराज-21.30

पथ प्रकाश व्यय-18.07
उच्चंत10.50

गोशाला अनुभाग-8.25

उद्यान अनुभाग6.18

रिकार्ड अनुभाग5.49
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें