फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीज बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रामलीला की परंपरा और उसके प्रति हिंदू समुदाय की आस्था को बनाए रखते हुए नगर निगम बेहट अड्डा स्थित रामलीला मैदान की लीज बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है। लीज बढ़ाने के लिए कुछ शर्तें निगम ने रखी हैं। प्रस्ताव कार्यकारिणी समिति की बैठक में पास हो चुका है, लेकिन बोर्ड में पास होना बाकी है। बोर्ड में पास होने के बाद ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लीज बढ़ाने को लेकर महापौर की पहल पर निगम ने सलाहकार समिति का गठन किया। समिति सदस्य पार्षद आशुतोष सहगल ने बताया कि रामलीला मैदान की लीज जुलाई 2022 में खत्म हो चुकी है। समिति ने तमाम पहलुओं पर मंथन करते हुए कमेटी सदस्यों से भी बात की। कमेटी सदस्यों ने बस अड्डे पर अपनी सफाई देते हुए समिति को बताया है कि बस अड्डे पर जाम की स्थिति को देखते हुए तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों के कहने पर रामलीला मैदान से अस्थायी रूप से शुरू किया गया था, लेकिन वर्तमान में कमेटी सदस्यों को बस अड्डा समाप्त किए जाने से कोई आपत्ति नहीं है। रामलीला मैदान पर बनी दुकानें नगर निगम में दर्ज हैं, जिनका गृह कर निगम वसूल करता है।
लीज बढ़ाने के लिए ये शर्तें रहेंगी
नगर निगम बोर्ड उक्त भूमि की लीज बढ़ाने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। पहली शर्त यह है कि श्री रामलीला कमेटी को जो संपत्ति लीज पर दी जाएगी, वह सीमांकित होगी और उसका नक्शा लीज डीड के के साथ लगेगा। लीज डीड में सीमांकन खोला जाएगा, साथ ही जवाहर पार्क व कॉलोनी की तरफ सड़क निर्माण नगर निगम द्वारा निर्धारित जगह लगभग 25 फीट चौड़ी पक्की सड़क बनेगी। यह संपत्ति श्री रामलीला पार्क के नाम से जानी जाएगी। लीज संपत्ति पर सड़क के पश्चात चहारदीवारी अपने खर्च पर श्री रामलीला कमेटी द्वारा बनवाई जाएगी। बेहट बस अड्डा उक्त भूमि से हटेगा और उक्त संपत्ति केवल धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन व लोगों के घूमने के प्रयोग में रहेगी। बेहट बस अड्डा एक वर्ष के अंदर अन्य जगह स्थानांतरित होगा। नगर निगम के रिकार्ड में 26 दुकानें दर्ज हैं, जबकि मौके पर 32 दुकानें हैं, इन दुकानों से प्राप्त किराया प्रीमियम नगर निगम के नियमों के तहत होगा और किराया आदि भी नगर निगम में जमा होगा।
विज्ञापन

रामलीला मैैदान की लीज खत्म हो चुकी है। चूंकि उक्त रामलीला प्राचीन रामलीलाओं में से एक है, जिसकी परंपरा को ध्यान में रखते हुए हमने लीज बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया है। प्रस्ताव कार्यकारिणी समिति की बैठक में पास हो चुका है।
विज्ञापन

-संजीव वालिया, महापौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें