फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने स्वच्छता रैली से की स्वच्छ अमृत महोत्सव की शुरुआत

विज्ञापन
मानकमऊ छठ घाट से स्वच्छता रैली को रवाना करती नगरायुक्त गजल भारद्वाज व अन्य। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने स्वच्छ भारत मिशन की आठवीं वर्षगांठ पर स्वच्छता रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए स्वच्छ अमृत महोत्सव की शुरुआत की। स्वच्छ अमृत महोत्सव दो अक्तूबर तक चलेगा। रैली के बाद नगर निगम में बैठक कर नगरायुक्त ने निगम अधिकारियों को शहर के छोटे-छोटे अस्थायी कूड़ा घरों को समाप्त करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

मानकमऊ के छठ पूजा घाट से नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। लोगों को अपने जल स्त्रोतों को स्वच्छ और संरक्षित करने तथा अपने आसपास का परिवेश साफ सुथरा रखने का संदेश दिया। छठ घाट से मानकमऊ बस स्टैंड तक रैली निकाली गई। अपर नगरायुक्त राजेश यादव और एस के तिवारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, क्षेत्रीय पार्षद सलीम अहमद, जेडएसओ राजीव चौधरी, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल तथा इंद्रपाल, सफाई निरीक्षक अमित तोमर व सुधाकर के अतिरिक्त स्कूलों के बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के वालंटियर्स व निगम के कर्मचारी शामिल रहे।
बाद में नगर निगम में बैठक के दौरान पखवाडे़ के बारे में जानकारी देते हुए नगरायुक्त ने बताया कि इसमें रैली, वार्डों में प्रभावी स्वच्छता अभियान, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शत प्रतिशत हो इसे सुनिश्चित करना तथा सड़क पर बनाए गए उन छोटे-छोटे अस्थायी कूड़ाघरों (वलरेबल प्वाइंट्स) को समाप्त करना है जो लोगों द्वारा अपनी सुविधाओं के लिए बना लिए गए है। इन अस्थायी कूड़ा घरों को समाप्त कर उन स्थानों का सुंदरीकरण किया जाएगा।

रायवाला स्मार्ट रोड का निरीक्षण करती नगरायुक्त गजल भारद्वाज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें