फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में बुधवार को दो अलग-अलग क्षेत्रों में नगर निगम का बुलडोजर चला। इस दौरान कई वर्षों से किया गया स्थायी अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी है।
नगरायुक्त ग़जल भारद्वाज के निर्देश पर शारदा नगर व कारगिल गेट के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। शारदा नगर गली नंबर चार में बीते आठ माह से एक चबूतरे के अवैध निर्माण के कारण गली में सड़क व नाली निर्माण का कार्य रुका हुआ था। अपर नगरायुक्त और प्रवर्तन दल प्रभारी भी अलग-अलग निरीक्षण कर स्थिति का आकलन और मामले की जांचकर आए थे। बुधवार को प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी और सहायक अभियंता दानिश नकवी के नेतृत्व निगम ने उक्त चबूतरे को ध्वस्त करा दिया। गली में रहने वाले अन्य लोगों द्वारा भी उक्त चबूतरे के अतिक्रमण को लेकर कई बार निगम में शिकायत की जा चुकी थी। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सब इंस्पेक्टर विश्वेंद्र सिंह के साथ डायल 112 की टीम भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अपर नगरायुक्त राजेश यादव के नेतृत्व में दराआली स्वाद जेड ए क्षेत्र में कारगिल गेट से मेला गुघाल रोड पर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण ध्वस्त कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। कार्रवाई के दौरान एसडीए के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पीके शर्मा व अवर अभियंता शमीम अख्तर, प्रवर्तन दल के नरेश, हेमराज, शिवकुमार, जगपाल व रणदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें