फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम का हुआ राज्य अभिषेक

विज्ञापन
प्राचीन रामलीला भवन से निकली रामजी की सवारी रथ पर मौजूद अतिथिगण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण की धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही विधिविधान से प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया।
विज्ञापन

लंकापति रावण का वध करने के बाद प्रभु श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण अयोध्या लौट आए। अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत किया। इसी कड़ी में प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला भवन से प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के लिए श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण की शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न बाजारों में भ्रमण करने के बाद रामलीला भवन पहुंचकर संपन्न हुई, जहां पर प्रभु श्रीराम का राज्य अभिषेक किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अनुपम गुप्ता, दिनेश माहेश्वरी, देवेंद्र बंसल, शौर्य जैन, वरुण गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस दौरान प्रधान विनय जिंदल, चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल, मनुज तायल, राजा जैन, आलोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हितेश गर्ग, अमित सिंघल, सचिन गोयल, लक्ष्य कम्बोज, राजा जैन, विश्वनाथ गोयल, संजय कर्णवाल, नीरज गर्ग, अमित गर्ग, विभोर जिंदल, वरुण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर भगवान श्रीराम के राज्य अभिषेक की लीला संपन्न हुई। विधि विधान से भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इसके साथ ही प्रभु राम की आरती उतारी गई। क्लब चेयरमैन संजीव शर्मा, प्रधान रवि जुनेजा, पंकज बजाज, अमित यादव, हन्नी वर्मा, विपिन सैनी , सचिन वत्स, मनोज चिटकारा, कुलवंत सिंह, यशपाल त्रेहान, अंतरिक्ष अरोड़ा, राजीव आनंद ,मुकेश दत्ता, रोहित घई, मुकेश गक्खड़, संजीव, रमन चावला, रीतू टंडन, राजेंद्र सिंह कोहली, सुनील कश्यप मौजूद रहे।

प्राचीन रामलीला भवन से निकली रामजी की सवारी रथ पर मौजूद अतिथिगण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें