फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को पति के हवाले कर कोरोना रोगियों की सेवा में जुटी

विज्ञापन
सहारनपुर: कोरोना योद्वा सीमा द्विवेदी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बच्चे को पति के हवाले कर कोरोना रोगियों की सेवा में जुटी
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर के कोविड-19 अस्पताल में कोरोना संक्रमितों की सेवा में जुटी स्टाफ नर्स सीमा द्विवेदी तीस मार्च से इमरजेंसी ड्यूटी कर रही हैं। पहले राजकीय मेडिकल कालेज पिलखनी और फिर कोविड-19 लेवल वन वार्ड में वे अपने फर्ज को अंजाम दे रही हैं। उन्हें पता था कि लड़ाई लंबी चलेगी। इसलिए यहां ड्यूटी लगते ही उन्होंने जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात अपने पति विनय द्विवेदी को सहारनपुर बुलवाकर छह साल के बेटे दिव्यांश को उनके हवाले कर दिया। ड्यूटी से बचे वक्त में अपने दैनिक कार्य और बेटे से वीडियो कॉलिंग पर बात होती है। सीमा बताती हैं कि कभी कभी बेटा खाना न खाने की बात कहते हुए आने की जिद करता है तो उसे बहलाकर समझा देती हैं। सीमा का कहना है कि यह लड़ाई मनुष्य के अस्तित्व को बचाने की है। ऐसे में पहले फर्ज है, बाद में सभी कुछ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें