फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना नियंत्रण को डोर-टू-डोर सघन सर्वे कराया जाए- मण्डलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण के लिए डोर-टू-डोर सर्वे पर जोर दिया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में लगी हुई 326 टीमों और नगर पालिका देवबंद क्षेत्र में लगी 107 टीमों को घर-घर जाकर सघन सत्यापन करने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी घर सत्यापन से छूटना नहीं चाहिए। कलक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में शनिवार देर शाम तक चली बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में अब तक 2736 आईएलआई केस चिह्नित किए गए हैं, जिनका कोविड टेस्ट कराया जा चुका है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे मरीजों पर सर्विलांस टीम द्वारा विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति कोविड संक्रमित पाया जाता है तो उसे तत्काल एल-1/एल-2 कोविड हॉस्पिटल में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उनके निकट संबंधियों के 24 घंटे के भीतर कोरोना सैंपल लिया जाए। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि होम आइसोलेशन में रखे गए व्यक्तियों से एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से नियमित रूप से फीड बैक लिया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जहां पर चिकित्सकों की कमी है, वहां पर आईएमए एवं अन्य निजी चिकित्सकों से भी सेवा प्राप्त की जा रही है। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित एवं राजस्व) विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रेमचंद, उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर डीएस मरतोलिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर बीएस सोढ़ी, मुख्य कोषाधिकारी सतेंद्र सागर, जिला पंचायतराज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें