स्टाफ के तीन सदस्य संक्रमित होने पर यूको बैंक 14 दिन के लिए बंद
अंबेहटा।
कस्बे में स्थित यूको बैंक के स्टाफ के तीन सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बैंक को दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को उक्त बैंक के स्टाफ के तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं । शनिवार, रविवार और सोमवार की छुट्टी होने के बाद मंगलवार को बैक खुलना था, इस कारण नियत समय पर बैंक के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई, जब उपभोक्ताओं को पता चला कि बैंक स्टाफ के तीन लोगों के कोरान पॉजिटिव आने के कारण बैंक नहीं खुलेगा तो निराश होकर लोग अपने घरों को लौट गए। बैक प्रबंधक अमन गर्ग ने बताया कि सीएमओ ने 14 दिन तक बैंक को बंद रखने की बात कही है। बैंक को इससे पहले खोलने के लिए सीएमओ से वार्ता की जा रही है।