फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 17 की मौत, 647 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में 24 घंटे के भीतर 17 मौत होने से हड़कंप की स्थिति है। एक दिन में मरने वालों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इनके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 228 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 647 कोरोना संक्रमित मिले। सहारनपुर में एक दिन में संक्रमित आने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है। जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 18088 हो गई है। उधर, शुक्रवार को 204 मरीज ठीक भी हुए। अब 4468 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना संक्रमण के चलते बृहस्पतिवार की शाम चार बजे से शुक्रवार की शाम चार बजे तक कुल 17 मौत हुई। इनमें 14 मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में हुई, जिनमें सात महिलाएं और सात पुरुष मरीज थे। ज्यादातर मरीजों को कोरोना के साथ अन्य बीमारियां भी बताई गई हैं। सांस लेने में तकलीफ थी। मगर ऑक्सीजन देने के बाद भी मरीजों को नहीं बचाया जा सका। तीन मरीज दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के हैं, जिनकी उम्र 78 वर्ष से अधिक थी। उधर, शुक्रवार को मिले संक्रमितों में गंगोह के 51, एयर फोर्स स्टेशन परिसर के 30, रेड़ी मुस्तकम, मिशन कंपाउंड, नवीन नगर, चंद्रनगर, आवास विकास के आठ-आठ, नानौता, हंगावली, पहांसु, रादौर, पेपर मिल रोड, सरसावा के छह-छह, मोहल्ला गंगाराम, घाटेड़ा, नंदपुरी, चकवाली, जिला अस्पताल, हकीकतनगर, पैरामाउंट के तीन-तीन लोग शामिल हैं। इनके अलावा वैशाली विहार, प्रताप नगर, शिव विहार, विनोद विहार, पंत विहार, जानखेड़ा, भरतपुरी, पवन विहार, गोविंदनगर, चिचराली, अंबोली, पिलखनी, हिम्मतनगर, गुरुद्वारा रोड, कमल कॉलोनी, रामकुंज, बसंत विहार, चिराऊ, जेजेपुरम, सीएचसी देवबंद, गुनारसी, फतेहपुर, बसेड़ा प्लांट, शाकंभरी विहार, महमूदपुर, घाटहेड़ा, मोहल्ला बंजारान, मोहल्ला महाजरान, पुलिस लाइन, सहजवा, चिलकाना आदि जगहों के दो-दो मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें