फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रामलीला समिति को लेकर उपजा विवाद, दूसरी समिति बनाई

Fri, 22 Aug 2025 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। चार दिन पूर्व बनाई गई राम-लीला समिति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रामलीला से जुड़े लोगों ने उक्त कमेटी का बहिष्कार करते हुए नई कमेटी का गठन किया है। इसके बाद कस्बे में रामलीला की दो कमेटी सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार रात मंदिर श्री रामचंद्र जी महाराज में हुई हिंदू समाज के लोगों की बैठक में रामलीला की दूसरी समिति का गठन कर आदेश गुप्ता को प्रधान, सुरेश छलेलिया व विकास जांगिड़ को उप प्रधान, मोनू रुहेला को महामंत्री, अनुज गुप्ता को मंत्री, शेखर सैनी, धर्मेंद्र कोरी को उप मंत्री, मोहन छलेरिया को महासचिव व महावीर कश्यप को कोषाध्यक्ष चुना गया है। राजकुमार खुराना, अजय रुहेला, अरुण जैन, मोनू भटनागर, आलोक मित्तल व बारुराम जांगिड़ समिति के संरक्षक होंगे। प्रधान आदेश गुप्ता ने बताया कि सर्व समाज के लोगों की सहमति व मौजूदगी में समिति का गठन किया गया है। इस विषय में पूर्व में बनाईं गई समिति के प्रधान सन्नी मित्तल का कहना है कि पूरी पारदर्शिता से समिति का गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें