फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कंट्रोल रूम शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण

Tue, 19 Mar 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट स्थित सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्वाचन कार्यों में लगे वाहनों की जीपीएस के द्वारा उनकी स्थिति भी देखी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में आचार संहिता लागू है। मतदाताओं की समस्याओं के निदान के लिए प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि फ्री नंबर 0132-1950 तथा टेलीफोन नंबर-0132-2722322 है। मतदाता 24 घंटे इन नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें