फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इंफ्लूएंजा को लेकर सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 घंटे कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय
विज्ञापन

- एक सचल चिकित्सकीय दल गठित
- स्वास्थ्य विभाग ने इंफ्लूएंजा को लेकर जारी की गाइडलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देश में इंफ्लूएंजा के बढ़ते प्रकोप के चलते शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी से बचाव को गाइडलाइन जारी की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। एक सचल चिकित्सकीय दल का भी गठन किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि इंफ्लूएंजा संक्रमण से बचाव और किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए विभाग तैयार है। इंफ्लूएंजा एक मौसमी बीमारी है। इसमें बुखार और खांसी जैसे लक्षण मिलते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुजुर्गों, मोटापा से ग्रस्त लोगों, मुधमेह के मरीजों, सांस रोगियों और गर्भवती महिलाओं में इंफ्लूएंजा के लक्षण गंभीर हो सकते हैं। जिसके चलते मरीजों को चिकित्सालय में भर्ती भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उनके कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसका नंबर 0132-2716204 है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में एक सचल चिकित्सीय दल बनाया है। जिला चिकित्सालय एवं ब्लॉक स्तर पर एक-एक वार्ड उपकरणों एवं औषधि सहित आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें