सहारनपुर। इस साल वनों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए शिवालिक वन प्रभाग में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेगा। शिवालिक वन प्रभाग की प्रभागीय वनाधिकारी श्वेता सैन ने बताया कि वन में आग की घटनाओं की सूचना कंट्रोल रूम में तैनात सैयद अरशद हुसैन व कुमुद चौधरी को दी जाएगी। जिनके मोबाइल नंबर 7500868830 एवं 8899171120 हैं। कंट्रोल रूम को मिलने वाली आग दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल इसकी प्रविष्टि वन अग्नि दुर्घटना पंजिका में की जाएगी। अग्नि सीजन वर्ष 2024 में इस वन प्रभाग के आरक्षित, संरक्षित वन क्षेत्रों में ज्वलनशील पदार्थ सहित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।