फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों ने शोषण के विरुध बिजलीघर पर दिया धरना

विज्ञापन
चिलकाना बिजली घर पर धरना देते संविदा कर्मचारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
संविदा कर्मियों ने बिजलीघर पर दिया धरना
विज्ञापन

सहारनपुर, चिलकाना। विद्युत निगम के संविदा कर्मचारियों ने अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए चिलकाना विद्युत उपग्रह केंद्र पर धरना, प्रदर्शन किया।
बिजलीघर पर धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री रामभूल सैनी ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा संविदा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। विद्युत केंद्रों पर तैनात संविदा कर्मचारियों को बिना किसी सूचना के हटा दिया जाता है। संविदा कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरणों के हाइटेंशन लाइनों पर कार्य करने के लिए दबाव दिया जाता है। 33 केवी लाइनों का कार्य संविदा कर्मचारियों के अनुबंध में शामिल नहीं है, फिर भी संविदा कर्मचारियों पर दबाव बनाकर उनसे कार्य कराया जा रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष विपिन वशिष्ठ ने भी संविदा कर्मचारियों के शोषण पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

शाम पांच बजे संविदा कर्मचारियों ने एसडीओ को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि संविदा कर्मचारियों को अनुबंध के अनुसार आठ घंटे कार्य दिया जाए, कंपनी सभी संविदा कर्मचारियों को आई कार्ड उपलब्ध कराए, संविदा कर्मचारियों को बिना नोटिस के नहीं हटाया जाए, कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु उपकरण दिया जाएं, दुर्घटना होने पर विभाग अथवा कंपनी उनके इलाज का खर्चा उठाए।
विज्ञापन

एसडीओ लक्ष्मीकांत बिंद ने बताया कि ज्ञापन में दी हुई मांगे संविदा कर्मचारियों को रखने वाली कंपंनी से संबंधित हैं। सभी मांगों को कंपनी को भेजा जा रहा है।इस दौरान इस्तकार, इमरान, प्रवीण कुमार, राजकुमार सैनी, हसन, सुभाष, नीरज, योगेश, लालू सैनी, दिग्विजय सिंह, कंवरपाल, सतीश, सलीम, मनोज, नरेश, अभिनव, रामकुमार आदि संविदा कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें