फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोडवेज के छह चालक-परिचालकों की संविदा समाप्त, 22 को नोटिस

Thu, 27 Apr 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे सहारनपुर व छुटमलपुर डिपो के छह चालक-परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी गई, जबकि 22 को नोटिस जारी किए गए। दो नियमित परिचालकों पर कार्रवाई के लिए एआरएम ने आरएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सहारनपुर डिपो के परिचालक कुलवीर, देवेंद्र और चालक मोहम्मद आमिर, संदीप शर्मा, कुलदीप व मनोज कुमार की संविदा समाप्त की है। इनके साथ ही नियमित परिचालक अरुणेश व भगवान दास पर कार्रवाई करने की संस्तुति के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा है। सहारनपुर डिपो के ही सात परिचालकों को नोटिस दिए है, जिससे वह 24 घंटे में अपने काम पर लौट आए।

छुटमलपुर डिपो में चालक सतीश, जसबीर, अंजेश कुमार, हरवीर, अनिरुद्ध, मो. इमरान, तालिब हसन और सुशील कुमार, परिचालक राकेश कुमार, शैलेंद्र सिंह, सुरेंद्र, अंकित शर्मा, दिनेश, प्रदीप व राजकुमार को भी 24 घंटे के अंदर उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किए हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं, जो लंबे समय से और कुछ पिछले एक सप्ताह से काम पर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें