फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज से 72 घंटे कार्य बहिष्कार पर रहेंगे संविदा बिजलीकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अभियंता कार्यालय पर तीनों जनपदों के कर्मचारी देंगे धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विद्युत निगम में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी सोमवार से 72 घंटे कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। सभी कर्मचारी मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना देंगे। वहीं, बिजली प्रभावित न हो, इसके लिए विद्युत निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था की है।
विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले संविदा कर्मचारी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 13 से 15 मार्च तक 72 घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। रविवार को विद्युत संविदा कर्मचारी संघ की लखनौती बिजलीघर पर बैठक हुई, जिसमें कार्य बहिष्कार को लेकर रणनीति बनाई गई। संघ के जिलाध्यक्ष विपिन वशिष्ठ और प्रदेश महामंत्री रामभूल सैनी ने कहा कि विद्युत निगम में लाइनमैन, सब स्टेशन ऑपरेटर के पद पर 1548 संविदा कर्मी कार्यरत हैं। सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के संविदा कर्मी मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना देंगे। इस अवधि के दौरान संविदा कर्मी कोई कार्य नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मुख्य अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। ठेकेदार पर काम करने वाले कर्मचारियों को लगाया जाएगा। किसी भी हालत में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी।
ये हैं प्रमुख मांगें
-संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन दिया जाए
-मृतक संविदा कर्मी के आश्रित को 20 लाख रुपये मुआवजा तय हो
-संविदा कर्मियों की सेवा नियमावली बनाई जाए
-हर जनपद में ईएसआई की सुविधा प्रदान की जाए।
-सेवाकाल 55 साल से बढ़ाकर 60 साल हो
-पांच साल या उससे अधिक वर्षो से संविदा में कार्य कर रहे कर्मचारियों को रिक्त नियमित पदों पर समायोजित किया जाए
-200 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें