सर्वर ठप होने से राशन डिपो के चक्कर काट रहे उपभोक्ता
तीतरो। ई-पोश मशीन के सर्वर ठप होने से कार्डधारकों को राशन डिपो के चक्कर काटने को विवश होना पड़ रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत प्रत्येक माह अंत्योदय व एनएफएसए राशन कार्डों पर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को गेहूं, चावल आदि का वितरण किया जाता है। क्षेत्र के दर्जनभर से ज्यादा गांवों में शामिल हैदरपुर, महंगी, बाल्लू, पीरमाजरा, बहलोलपुर, फतेहचंदपुर,झाडवन, मौहम्मदपुर गुर्जर आदि के राशन कार्डधारकों को राशन लेने के लिए चार दिनों से डिपो के चक्कर लगाने को विवश होना पड़ रहा है। कार्डधारकों में शमशाद, जब्बार, रईशा, सलेलता, बबली, सुशीला, मा राजकुमार कोरी, निर्दोष आदि का कहना है कि सर्वर के कारण खाद्यान का वितरण नहीं किया जा रहा है।