सहारनपुर। अमर उजाला के हैलो डॉक्टर में शनिवार यानी आज हड्डी एवं जोड़ों की बीमारियों पर परामर्श मिलेगा। अमर उजाला कार्यालय में हैलो डॉक्टर कार्यक्रम सुबह 10 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे होगा। इसमें एसबीडी जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज चतुर्वेदी पाठकों को फोन पर परामर्श देंगे। आप हड्डी व जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, घुटनों की समस्या, नस दबने की परेशानी, सर्वाइकल और स्लिप डिस्क, चलने में दर्द, सूजन, उम्र से जुड़ी हड्डियों की कमजोरी सहित अन्य आर्थोपैडिक समस्याओं को लेकर परामर्श ले सकते हैं। विशेषज्ञ द्वारा फोन पर परामर्श के माध्यम से मरीजों को सही जांच, उपचार और सावधानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। पाठक अपनी समस्या बताने और उचित चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए मोबाइल नंबर 7617707200 और 7017641890 पर कॉल संपर्क कर सकते हैं।