फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम में शुरू हुआ निर्माण का कार्य

Thu, 28 Sep 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर बनने वाले मिनी स्टेडियम का कार्य शुरू कर दिया गया है। मैदान पर मिट्टी भराव के बाद निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्टेडियम में बनने वाले भवनों का बेस तैयार किया जा रहा है। मिनी स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी सहित कई खेलों के प्रशिक्षण की सुविधा रहेगी। पूरी परियोजना पर 12 करोड़ रुपया खर्च होंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना में सड़क, यातायात और सुरक्षा के साथ ही शिक्षा और खेलों को भी बढ़ावा देने का प्रावधान है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। खेलों की बात करें तो एक तरफ डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। वहीं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने पुल जोगियान के पास स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर मिनी स्टेडियम तैयार करने का निर्णय लिया है। अभी तक यह मैदान बिना इस्तेमाल के बेकार था, जिसमें दिन भर बाहरी लोगों का जमावड़ा रहता था। लेकिन अब स्मार्ट सिटी योजना के तहत उक्त मैदान पर मिनी स्टेडियम का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले मैदान के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए इसमें मिट्टी का भराव किया गया है। अब भवनों के निर्माण के लिए आरसीसी के बेस तैयार किए जा रहे हैं।
-
मिनी स्टेडियम में यह रहेंगी सुविधाएं
मिनी स्टेडियम में क्रिकेट के प्रशिक्षण के लिए पिच बनेंगी। बीच में हरा मैदान रहेगा, जिसमें फुटबॉल और हॉकी खेली जा सकेगी। स्थानीय स्तर के क्रिकेट के मैच भी हो सकेंगे। दौड़ने के लिए चारों ओर ट्रैक होगा। एक ओपन जिम, बास्केटबॉल कोर्ट और पवेलियन होगा। साथ ही इसकी बगल में 100 बेड का छात्रावास बनेगा।
विज्ञापन

-
परियोजना से चार करोड़ कम किए
मिनी स्टेडियम तैयार करने की परियोजना पहले 16 करोड़ रुपये की थी। जिसमें चार करोड़ रुपये से रनिंग के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाना था, लेकिन चूंकि डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले से सिंथेटिक ट्रैक है। ऐसे में यहां साधारण ट्रैक तैयार करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में परियोजना 16 करोड़ रुपये से घटकर 12 करोड़ की रह गई है।
-
मिनी स्टेडियम बहुउद्देशीय होगा। यहां हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स आदि के लिए सुविधाएं होंगी। 100 बेड का छात्रावास भी बनाया जाएगा। पूरी परियोजना 12 करोड़ रुपये की है। स्टेडियम बनने के बाद खिलाड़ियों को अच्छे स्तर की खेल सुविधाएं मिलेंगी। अप्रैल 2024 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें