फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच में रुका निर्माण कार्य, बैरंग लौटी रेलवे की टीम

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के पास निर्माण कार्य कराने के लिए मौजूद रेल अधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार स्थित पैैसेंजर रिजर्वेशन की बिल्डिंग के लिए निर्माण कार्य को बीच में रोकना पड़ा। सदर तहसील टीम ने भूमि को अपनी बताते हुए निर्माण कार्य रुकवाया। जिसके चलते रेलवे की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। अब रेलवे अधिकारी प्रशासन से दोबारा मिलेगा।
विज्ञापन

रेलवे विभाग द्वारा खलासी लाइन की तरफ द्वितीय प्रवेश द्वार स्थित पैसेंजर रिजर्वेशन भवन बनाया जाना है। इसको लेकर रेलवे ने सभी तैयारी पूरी करते हुए बृहस्पतिवार से काम शुरू किया। रेलवे का निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आरपीएफ को साथ लेकर निर्माण कार्य शुरू कराया। इससे पूर्व रेलवे के सहायक मंडल अभियंता द्वारा उपजिलाधिकारी सदर को निर्माण कार्य कराने को लेकर पत्र लिखा गया था। पत्र का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी सदर ने थाना सदर बाजार प्रभारी को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को रेलवे द्वारा निर्माण कार्य के लिए खोदाई की जा रही थी। इसी बीच तहसील सदर से लेखपाल और कानूनगो मौके पर पहुंचे और उन्होंने जमीन पर आपत्ति जताते हुए उसे राजस्व विभाग की बताई। इस दौरान दोनों विभागों के बीच काफी देर तक बात चलती रही। आखिर में रेलवे विभाग को निर्माण कार्य को रोकना पड़ा। जिससे रेलवे की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
- द्वितीय प्रवेश द्वार के पास रेलवे द्वारा पैसेंजर रिजर्वेशन की बिल्डिंग बनाई जानी है। इसके लिए हमने निर्माण कार्य शुरू किया था। तहसील सदर टीम ने पहुंचकर अपनी जमीन बताई है। जिसके चलते काम को रोकना पड़ा है। प्रशासनिक अधिकारियों से दोबारा मिला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज कुमार, निर्माण निरीक्षक, रेलवे विभाग
-मामला संज्ञान में आया है। जिस जमीन पर रेलवे द्वारा काम किया जा रहा है, उससे संबंधित कागजातों को देखा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विपिन द्विवेदी, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें