फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चुनहेटी से चार लेन बाईपास का निर्माण शुरू

Sat, 11 Mar 2023 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर चुनहेटी से भी चार लेन बाईपास का निर्माण शुरु हो गया है। यह बाईपास दिल्ली रोड को देवला तक बेहट रोड से जोड़ेगा। करीब 180 करोड़ की लागत से बनने वाला 19 किलोमीटर का बाईपास नकुड़ रोड, अंबाला रोड, चिलकाना रोड को जोड़ता हुआ 22 गांव से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन


दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का ही यह बाईपास प्रोजेक्ट है। लोक निर्माण विभाग ने पहले बेहट रोड पर देवला की ओर से इसका निर्माण शुरू किया था। मगर पेड़ों की कटाई और किसानों को मुआवजे के मामलों के कारण बाईपास निर्माण कार्य रुका हुआ था। बाईपास के लिए 207 किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। अब किसानों को भूमि का मुआवजा दिया जा चुका है। दिल्ली रोड पर चुनहेटी फाटक के पास से भी बाईपास का निर्माण शुरू किया गया है।

दिल्ली रोड पर बनेगा बड़ा चौराहा

सहारनपुर। दिल्ली रोड पर चुनहेटी रेलवे फाटक से बाईपास शुरू होगा। यहां पर बड़ा चौराहा बनाया जाएगा। इसमें कई लूप लाइन भी बनाई जाएगी, ताकि वाहन चालक आसानी से इस बाईपास से दिल्ली रोड, अंबाला-देहरादून हाईवे या सहारनपुर की ओर आ जा सके।
विज्ञापन


इन ग्रामों से होकर गुजरेगा बाईपास

कांकरकुई, चुनहेटी गाड़ा, छिदबना, सांवलपुर नवादा, ककराला, बेनीखेड़ी, उनाली, कपूरपुर, ईगरी, रुपड़ी गुर्जर, शेखवाला, नन्हेड़ा बक्काल, दरा आली स्वाद, हौज खेड़ी, हलालपुर, मंशापुर, शाहपुर कदीम, शकलापुरी, दरा कोटला स्वाद, चकगुलचीन, देवला और सूमली।

शहर में यातायात का भार होगा कम, जाम से मिलेगी राहत

यह बाईपास सहारनपुर के लिए रिंग रोड का काम करेगा। महानगर में यातायात का भार कम होगा और वाहनों से लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत भी मिलेगी। अभी तक जिन वाहनों को दिल्ली रोड से विकास नगर, हिमाचल, उत्तराखंड, शाकंभरी देवी आदि स्थानों पर आना-जाना होता है, वो वाहन शहर में आकर देहरादून रोड जेल चुंगी से होकर बेहट रोड से जाते हैं। जिससे जाम लगता है। बाईपास बनने से दोनों ओर से वाहन बाईपास होकर गुजरेंगे।

सहारनपुर बाईपास में जमीन अधिग्रहण, मुआवजे और पेड़ों की कटाई के मामलों के कारण निर्माण कार्य रुका था। अधिकांश मामलों को निस्तारण हो गया है। अब चुनहेटी की ओर से चार लेन बाईपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। देवला की ओर से पहले निर्माण शुरू हुआ था। करीब छह माह में इस बाईपास का निर्माण पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन


- डॉ लोकेश एम, मंडलायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें