फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर बाईपास का निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
कांकरकुई में निर्माणाधीन नया सहारनपुर बाईपास। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से नए सहारनपुर बाईपास का निर्माण शुरु हो गया है। यह नया बाईपास चुनहेटी से दिल्ली रोड को देवला-सूमली तक बेहट रोड से जोड़ेगा। 19 किलोमीटर का बाईपास नकुड़ रोड, अंबाला रोड, चिलकाना रोड को क्रास कर 22 गांव से होकर गुजरेगा। करीब 182 करोड़ रुपये की लागत में बनने वाला यह बाईपास अगले वर्ष मार्च तक बन कर तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सहारनपुर में एक और बाईपास बनने से आवागमन और अधिक सुचारु होगा। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का ही यह बाईपास प्रोजेक्ट है। बाईपास बनाने के लिए 22 गांव के 207 किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। किसानों को भूमि का मुआवजा दिया जा चुका है। बाईपास निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई। चुनहेटी गाड़ा और देवला में निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
इन ग्रामों से होकर गुजरेगा बाईपास
- कांकरकुई, चुनहेटी गाड़ा, छिदबना, सांवलपुर नवादा, ककराला, बेनीखेड़ी, उनाली, कपूरपुर, ईगरी, रुपड़ी गुर्जर, शेखवाला, नन्हेड़ा बक्काल, दरा आली स्वाद, हौज खेड़ी, हलालपुर, मंशापुर, शाहपुर कदीम, शकलापुरी, दरा कोटला स्वाद, चकगुलचीन, देवला और सूमली।
विज्ञापन

45 पुलों का होगा निर्माण
नए बाईपास में करीब 45 पुलों को निर्माण होगा। जिनमें करीब 40 पुल रजबहे, नहरों, नदियों पर बनेंगे। सहारनपुर-अंबाला रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। पूर्वी यमुना नहर पर ककराला व हलालपुर में पुल बनाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी, उप्र सेतु निगम, रेलवे और सिंचाई विभाग को पुल बनाने की जिम्मेदारी दी गई।
2700 पेड़ काटे जाएंगे
- बाईपास में आने के कारण 19 किलोमीटर में करीब 2700 पेड़ों को काटा जाएगा। इसके लिए वन विभाग से अनुमति लेने की प्रक्रिया चल रही है।
रिंग रोड का काम करेगा, जाम से मिलेगी राहत
सहारनपुर। दिल्ली रोड से बेहट मार्ग तक बनने वाला नया बाईपास सहारनपुर के लिए रिंग रोड का काम करेगा। इसके बनने से महानगर में यातायात का भार कम होगा और वाहनों से लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत भी मिलेगी। अभी तक जिन वाहनों को दिल्ली रोड से विकास नगर, हिमाचल, उत्तराखंड, शाकंभरी देवी आदि स्थानों पर आना-जाना होता है, वो वाहन शहर में आकर देहरादून रोड जेल चुंगी से होकर बेहट रोड से जाते हैं। जिससे जाम लगता है। बाईपास बनने से दोनों ओर से वाहन बाईपास होकर गुजरेंगे।
चुनहेटी से लेकर देवला तक नया फोरलेन बाईपास बनाया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 19.125 किलोमीटर का यह बाईपास दिल्ली-यमनोत्री हाईवे का ही प्रोजेक्ट है, जिसके निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को मिली है। मार्च 2023 तक बाईपास का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

- प्रेम सिंह, अधिशासी अभियंता
लोक निर्माण विभाग सहारनपुर

चुनहेटी गाडा में निर्माणाधीन सहारनपुर बाईपास।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें