रेलवे-सर्किट हाउस मार्ग की सड़क पर भरे गए गड्ढे।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन से छोटी लाइन वाली रेलवे की टूटी पड़ी सड़क पर रेलवे ने निर्माण शुरू कर दिया है। सड़क पर पत्थर डालकर रोलिंग करा दी है। सड़क बनने से हादसों पर अंकुश लगेगा।
रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे की छोटी लाइन है। इसके बराबर से सड़क जा रही है। बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से उतरने के बाद इस सड़क से वाहन द्वारा और पैदल निकलते हैं। यह करीब एक से सवा किलोमीटर सड़क का टुकड़ा है। लेकिन, इस सड़क की हालत बेहद खराब थी। अमर उजाला ने 12 सितंबर के अंक में गड्ढों में तब्दील हुई रेलवे की सड़क शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद से रेलवे के अधिकारी सक्रिय हुए और सड़क को बनाने की प्रक्रिया शुरू की। अब रेलवे की टूटी सड़क के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है। रेलवे के निर्माण विभाग ने सड़क के गड्ढों को पत्थर डलवाकर भरवा दिया हैं। उनकी रोलिंग भी करा दी गई। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे विभाग के निर्माण निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि सड़क बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा। इसके बाद तारकोल की पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।- फोटो : SAHARANPUR