फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सिपाही ने एनआरआई के लाखों के जेवरात चोरी किए

Sat, 10 Jun 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पेपर मिल रोड क्षेत्र का रहने वाले एक एनआरआई ने डीआईजी के यहां पहुंचकर एक आराेपी सिपाही की गिरफ्तारी की मांग की। कांस्टेबल के खिलाफ उसने मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाने में मामला दर्ज कराया हुआ है। कांस्टेबल पर आरोप है कि देहरादून हाईवे पर कांस्टेबल ने उसकी कार से लाखों रुपये के गहने चोरी किए हैं। वर्तमान में आरोपी शामली पुलिस लाइन में तैनात हैं। डीआईजी अजय साहनी ने जांच के बाद कांस्टेबल की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पेपर मिल रोड निवासी रविंद्र पुत्र श्रीराम सिंह ने डीआईजी को बताया कि वह आयरलैंड में रहता है। काफी साल पहले वहां पर बस गया था। आयरलैंड में वह दुकान करता है। फरवरी में वह सहारनपुर आया था। अप्रैल में उसके भाई के साले आशुतोष ने उसे बालाजी धाम जाने के बात कही। आशुतोष पुलिस कांस्टेबल है। वह आशुतोष के साथ बालाजी धाम गया था। जब वहां से लौट रहे थे तो मंसूरपुर थानाक्षेत्र के देहरादून हाइवे पर स्थित एक होटल पर वह खाना खाने के लिए रुके। आरोप है कि यहां पर आशुतोष ने उसकी कार की डिग्गी से सोने और हीरे की अगुंठियां चोरी कर ली। जिनकी कीमत लाखों रुपये में है।
शुरुआत में बिरादरी की बात मानते हुए रविंद्र ने कार्रवाई नहीं की और आशुतोष आश्वासन देता रहा कि वह वापस कर देगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद उसने आशुतोष के खिलाफ मंसूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया।
विज्ञापन

रविंद्र ने डीआईजी को शिकायती पत्र में कहा कि अभी तक पुलिस ने आरोपी से पूछताछ तक नहीं की है। डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि सिपाही शामली की पुलिस लाइन में तैनात है।जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें