फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजन आज पकोड़े-समोसे तलकर विरोध करेंगे

विज्ञापन
महानगर कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में विचार रखते युवा जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा ने बताया कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ता घंटाघर पर पकोड़े-समोसे तलकर बेरोजगार दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में नितिन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री रोज-रोज युवाओं के साथ वादे कर रहे है और हर वादे पर वादाखिलाफी करते हैं। ये देश के युवाओं को केवल भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नही, परिधान मंत्री हैं, जो हर रोज चार जोड़ी कपड़ों की बदलते हैं, लेकिन देश के युवाओं के भविष्य को बदलने की कोई फिक्र नहीं करते। देश के युवा कोई रोजगार नहीं होने के कारण आत्महत्या कर रहे है, इसके बारे में भी प्रधानमंत्री को सोचने की जरूरत है।
पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन रोजगार दिया नहीं। इसी के विरोध में हम बेरोजगार दिवस मना रहे है। प्रदेश सचिव अमित कांबोज ने कहा कि देश के पढ़े-लिखे युवाओ के लिए कोई रोजगार नहीं है। इसी के विरोध में शनिवार को समोसे तलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगराध्यक्ष वरुण शर्मा, चंद्रजीत निक्कू, पराग पंवार, जुबेर अली, हरिओम मिश्रा, अफजाल एडवोकेट, आरिश सिद्दीकी, रोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें