फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं को लेकर अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जावेद साबरी के नेतृत्व में मंडलायुक्त के नाम दस सूत्रीय ज्ञापन अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जावेद साबरी ने कहा कि रैनबो स्कूल की बस के चालक हरपाल सिंह की हत्या के मामले में अभी तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेला क्षेत्र में पानी आने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की। प्रदेश सचिव सत्य संयम सैनी ने कहा कि यदि विद्युत उपभोक्ताओं का उत्पीड़न नहीं रुका तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू ने नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। एआईसीसी मेंबर अशोक सैनी ने स्मार्ट सिटी योजना में त्योहारों से पूर्व सड़कों का पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग की। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा ने संभागीय परिवहन कार्यालय में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए इस ओर ध्यान देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में इन नेताओं के अलावा हरिओम मिश्रा, सचिन वर्मा, आरिफ खान, जब्बार अहमद, राव इसरार, अजीम मलिक, रामकुमार, हरेंद्र सिंह, सौरभ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें