फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रंजिश को लेकर संघर्ष, दो महिलाओं सहित दस घायल

Thu, 18 Apr 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव जाटोवाला में संघर्ष के दौरान चलते लाठी डंडें। श्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुरानी रंजिश को लेकर कोतवाली के गांव जाटोवाला में मंगलवार देर शाम दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। संघर्ष में दो महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मिर्जापुर कोतवाली के इस गांव निवासी ऋषिपाल पुत्र जयराम और सुरेंद्र कुमार के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। देर शाम दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर फिर से गाली गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षाें के लोग आमने-सामने आ गए। संघर्ष में लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के ऋषिपाल पुत्र जयराम व मांगेराम पुत्र ऋषिपाल एवं दूसरे पक्ष के सुरेंद्र, राकेश, रजत, विशाल, ललित, बेबी, सुदेश, भोपाल आदि घायल हो गए। इंस्पेक्टर प्रवेश सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों की ओर से एक दूसरे को आरोपित करते हुए तहरीर आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें