फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गांव में भारी पुलिस बल तैनात, जमकर हुआ था संघर्ष, अफसरों ने खुद को कमरे में बंद कर बचाई थी जान

Fri, 26 Aug 2022 07:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ तो अफसरों ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। इसके बाद मौके पर कई थानों की पुलिसफोर्स पहुंची और लाठियां भांज कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच संघर्ष। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में गंगोह कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर में हुए संघर्ष के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां राशन डीलर के चुनाव को लेकर पुलिस व अधिकारियों के सामने ही दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने अपने आप को बचाने के लिए एक कमरे में बंद कर लिया। वहीं मामले को शांत कराने के लिए सीओ को सर्किल के थानों की पुलिस पड़ी। पुलिस ने चार ग्रामीणों को हिरासत में लेते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन


गंगेह कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर के राशन डीलर की दुकान एक वर्ष पूर्व निरस्त हो जाने के बाद गुरुवार को राशन डीलर के लिए चुनाव हो रहा था। इसमें ग्रामीण गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में इकट्ठा थे। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एडीओ पंचायत विनोद सक्सेना एवं पुलिस को भी तैनात किया गया था। राशन डीलर के चुनाव के लिए एक पक्ष की ओर से नरगिस व दूसरे पक्ष की ओर से आसमा मैदान में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान अधिकारियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। 

इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठियां भांज कर स्थिति पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन मामला बिगड़ता गया। इसके बाद सीओ चंद्रपाल शर्मा ने कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफ: पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात आदित्य, हर बार दी खाकी को मात,पढ़ें खिलाड़ी से बड़े अपराधी बनने की कहानी

विज्ञापन

इस दौरान चुनाव में भाग लेने आई गांव की महिलाओं को विद्यालय के अंदर से सीओ ने सुरक्षित निकाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया गया कि मारपीट में शाहरुख फौजी, महफूज, रिजवान, मुसाहिब और रागिब घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि इस दौरान पुलिस ने मौके से गांव के चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। एडीओ पंचायत ने बताया चुनाव निरस्त कर दिया गया है। आगामी तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: भयावह हादसा: धमाके होते ही आठ फीट ऊंची दीवार कूदकर भागीं फैक्टरी में काम कर रहीं महिलाएं, कई झुलसीं

कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। चार लोग हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें