अस्पताल में उपचाराधीन बच्चियां
- फोटो : SAHARANPUR
तीतरों (सहारनपुर) । कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय महंगी में दूषित भोजन से 30 से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से दस छात्राओं को सीएचसी गंगोह में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत खराब बताई जा रही है, जबकि पांच छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां से तीन छात्राओं को हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी भेजा गया है। वहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 35 छात्राओं को परिजन अपने साथ घर ले गए। वहीं बाकी छात्राओं की हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना के बाद से शिक्षा विभाग के साथ ही चिकित्सा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का मामला गंभीर है। मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है, जिसे 48 घंटे में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।