फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भीषण गर्मी में फटी सीसी सड़क, धमाके के साथ उठी ऊपर

Tue, 19 May 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नकुड़ के गांव नसरुल्लागढ में ऊपर उठी सड़क दिखाते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
नकुड़। गांव नसरुल्लागढ़ में सोमवार को भीषण गर्मी के बीच एक सीसी सड़क अचानक फटकर ऊपर उठ गई। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे गैस बनने के कारण ऐसा हुआ। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी थी। ग्रामीण मांगेराम ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह मंदिर परिसर में बैठा हुआ था। इसी दौरान मंदिर के सामने बनी गांव की मुख्य सड़क के किनारे से करीब 15 फीट तक नीले रंग जैसी गैस निकलती दिखाई दी। इसके कुछ ही देर बाद सड़क करीब पांच इंच तक ऊपर उठ गई और फिर जोरदार धमाके के साथ नीचे बैठ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण संजू, भालू, अशोक व धर्मेंद्र आदि ने बताया कि सड़क का निर्माण गत वर्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें