सहारनपुर। नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किए जा रहे पार्कों का बुधवार को निरीक्षण किया। अधिकारियों को साथ लेकर वह सबसे पहले मिशन कंपाउंड स्थित जेसी पार्क पहुंची और वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बच्चों के लिए बनाए गए लूडो, सांप सीढ़ी आदि पर तेजी से काम करने को कहा। इसके बाद वह हसनपुर चुंगी के पास विकसित किए जा रहे पार्क में पहुंची। यहां भी कार्यों की गति और गुणवत्ता देखी। अंत में वह जुबली पार्क पहुंची। यहां कार्यों की गति धीमी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तीनों पार्कों का कार्य इसी माह यानी 20 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उनके साथ अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, दिनेश सिंघल, रतन पांडेय, जितेंद्र सिंह, हरिओम आदि रहे।