फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मेलन में सहारनपुर से मुजफ्फरनगर गए कांगेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस के तत्वावधान मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान सम्मेलन में सहारनपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न इलाकों से कांग्रेसी देवबंद क्षेत्र में टोल प्लाजा पर एकत्र हुए और वहां से मुजफ्फरनगर कूच कर गए। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकारें किसानों के हितों ताक पर रखकर कार्य कर रही है। किसान विरोधी कानून बनाए जा रहे हैं। इन कानूनों को किसानों के हित में बताकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस भाजपा सरकारों की गलत नीतियों का विरोध जारी रखेगी। मुजफ्फरनगर जाने वालों में सचिव सत्यम संयम भूरियान, अशोक सैनी, अरविंद पालीवाल, अमरदीप जैन, हाजी इदरीश, एहसान अंसारी, राहत खलील, तंजीम सिद्दीकी, अजय त्यागी, ओमपाल डांकोवाली, अब्दुल कादिर त्यागी, शक्ति, सतपाल बर्मन, मेन पाल, डॉ. सदाकत, जमशेद अली, सचिन वर्मा, आफताब, काजी काशिफ, बलराम सिंह, अनवर, आरिफ चौधरी, वासित चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें