फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुश्ती संघ पर कार्रवाई के बाद प्रतियोगिताएं स्थगित, खिलाड़ी मायूस

Mon, 25 Dec 2023 11:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय कुश्ती संघ की नई कार्यकारिणी निलंबित होने के बाद देश भर में कुश्ती प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई हैं। इसका सबसे अधिक नुकसान खिलाड़ियों को हुआ है, जो पूरे घटनाक्रम से आहत हैं। कई खिलाड़ियों का कहना है कि संघ और कुछ खिलाड़ियों की राजनीति के कारण उनका साल खराब हुआ है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी मांग है कि सरकार राजनीति करने वाले खिलाड़ियों को नजरअंदाज करते हुए नए खिलाड़ियों के बारे में सोचे और व्यवस्था को पारदर्शी बनाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतने वाले यशविंदर सिंह का कहना है कि ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों के लिए ट्रायल अनिवार्य करने के बाद विरोध शुरू हुआ। यशविंदर का कहना है कि वह किसी को दोषी नहीं ठहरा रहे हैं, लेकिन पूरा घटनाक्रम मौजूदा खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा है। प्रतियोगिताएं स्थगित होने से कई खिलाड़ियों का साल खराब हो गया है, जिनको पदक जीतने की उम्मीद थी और साल भर से तैयारी में जुटे थे।
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालीय प्रतियोगिता के टॉप दस खिलाड़ियों में रह चुकी पहलवान रिया खेवाल का कहना है कि वह भारतीय कुश्ती संघ के किसी पदाधिकारी पर सवाल नहीं उठा रही हैं, साथ ही जो खिलाड़ी विरोध कर रहे हैं उन्होंने भी देश के लिए पदक जीते हैं। ऐसे में किसी को सही या गलत ठहराना ठीक नहीं है, लेकिन जो प्रतियोगिताएं स्थगित हुई हैं वह खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

तल्हेड़ी में कुश्ती एकेडमी चलाने वाले पहलवान सुधीर का कहना है कि ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों के लिए ट्रायल को अनिवार्य करने के बाद से मामला शुरू हुआ है। उससे पहले किसी खिलाड़ी को संघ या पूर्व अध्यक्ष से कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन जो भी हुआ है वह कुश्ती के लिए ठीक नहीं है। पूरे देश में प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई हैं।

गोंडा में होने वाली प्रतियोगिता स्थगित
उत्तर प्रदेश बालक एवं बालिका कुश्ती चयन प्रतियोगिता 25 दिसंबर से गोंडा में होनी थी, जो भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबन के कारण स्थगित कर दी गई है। इससे खिलाड़ियों के साथ ही खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी आदि मायूस हैं। अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता का कहना है कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों ने तैयारी की हुई थी, लेकिन अचानक से प्रतियोगिता स्थगित होने से खिलाड़ियों को झटका लगा है। जो कुछ भी हो रहा है वह खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें