फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और महंगाई में पिस कर रह गया आम आदमी - सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आरपी सिंह ने कहा कि देश का आम नागरिक सरकारों के भ्रष्टाचार और महंगाई में पिस कर रह गया है। वह देहरादून चौक स्थित लोक निर्माण विभाग परिसर में समिति पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान में लोक तंत्र ठगतंत्र और लठतंत्र बनकर रह गया है। जनता अपने हक की भी आवाज नहीं उठा सकती है। आम आदमी भ्रष्टाचार और महंगाई में दबकर रह गया है। लाखों नौजवान बेरोजगार भटक रहे हैं। यदि वह नौकरी मांगते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। आरक्षण नाम मात्र का बचा है। संविधान बदलने की तैयारी है। ऐसे में लोगों को सचेत हो जाना चाहिए। राष्ट्रीय संयोजक उषा सिंह आंबेडकर ने कहा कि सरकार सरकारी उपक्रमों को कौड़ियों के भाव बेच रही है। देश मुट्ठीभर पूंजीपतियों के हवाले कर दिया गया है। सामाजिक, आर्थिक और न्याय का एजेंडा पीछे छूट गया है। नई संसद बनाई जा रही है, जिसके लिए नया संविधान लाने की बात कही जा रही है। जिलाध्यक्ष साधूराम आंबेडकर, जिला मंत्री रविंद्र गौतम व विजयपाल ने भी बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर सुमेरचंद, सुमित गौतम, अनुज कुमार बौद्घ, सत्यप्रकाश, अमित सरधना, रजत कुमार, तीरथ कुमार, सोमन सिंह, जावेद, इसम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें