फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जल्द शुरू होगा कॉमन इंक्यूबेशन सेंटर, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Sun, 03 Mar 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में भविष्य तलाश रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है कि कंपनी बाग में बन रहा कॉमन इंक्यूबेशन सेंटर जल्द ही शुरू होगा। इस सेंटर के भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके 31 मार्च तक बनकर तैयार होने की संभावना है। इसमें न सिर्फ खाद्य प्रसंस्करण के गुर सिखाए जाएंगे बल्कि युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में बड़े स्तर पर फलों की बागवानी और सब्जियों की खेती होती है। इसके चलते यहां पर खाद्य प्रसंस्करण उद्याेग का बेहतर भविष्य है। कई बार सीजन में अधिक उत्पादन और अपरिपक्वता के चलते फल एवं सब्जियां खराब हो जाती हैं, जबकि इनसे अचार, मुरब्बा, जैम, जैली, पापड़ आदि तैयार कर अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है। इसे देखते हुए युवाओं को प्रशिक्षित कर खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसे बढ़ावा देने के लिए कंपनी बाग परिसर में 99.99 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे कॉमन इंक्यूबेशन सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत बन रहे इस सेंटर में युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें अचार, मुरब्बा, जैम, जैली, बेकरी और शहद को प्रसंस्कृत करने के गुर सिखाए जाएंगे। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

कॉमन इंक्यूबेशन सेंटर का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा होने की संभावना है। इसमेंं युवाओं, लघु उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समूहों और कृषक उत्पादक संगठनों से जुड़े युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे वे अपनी इकाइयां स्थापित कर स्वरोजगार कर सकें। - पूजा, प्रभारी संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें