फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ई-रिक्शा पर कलर कोडिंग, 25 हजार से ज्यादा चालान

Wed, 21 Jan 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यातायात पुलिस ने शहर में संचालित ई-रिक्शा वाहनों के लिए कलर कोडिंग व्यवस्था लागू करते हुए अलग-अलग रूट निर्धारित किए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले और बिना निर्धारित रूट के चलने वाले ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 25,214 ई-रिक्शा व ऑटो के चालान किए जा चुके हैं, जिन पर चार करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही 488 वाहनों को सीज किया गया है। यातायात पुलिस ने सभी ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से कहा कि वह अपने वाहन को केवल आवंटित रूट पर ही चलाएं और रूट संख्या को ई-रिक्शा के आगे व पीछे पेंट के माध्यम से स्पष्ट रूप से अंकित कराएं। साथ ही वाहन पर चालक का नाम, मोबाइल नंबर और पता लिखवाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें