सहारनपुर। सहारनपुर क्लब में नव वर्ष के उपलक्ष्य पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में ऑरा डायमंड देहरादून की ओर से बेस्ट कपल, बेस्ट बच्चा, बेस्ट डांसर को सोने और चांदी के सिक्के देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर गौतम शंकर सिंघल, नीलम सिंघल, अभव गौरव सिंघल ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। रंगारंग कार्यक्रम में क्लब के सचिव डॉ मोहन सिंह, संयुक्त सचिव पंकज बंसल, जोधबीर सिंह, कवलजीत सिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में अनुज सिंघल, हेमंत जोशी, एसपी सिंह, डॉ. रविंद्र मिगलानी, अनिल अग्रवाल, राजकमल, सतीश ठकराल, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. जयपाल चंद, मुकेश गोयल आदि मौजूद रहे।
सहारनपुर क्लब में नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में नाचते गाते परिवार- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर क्लब में नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR