फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संस्थान राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम नीति का करें पालन : जिलाधिकारी

Wed, 19 Nov 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति का पालन अवश्य करें। कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और नवीनीकरण से पूर्व गठित समिति आवेदन पत्रों की जांच करेगी। उन्होंने कोचिंग संस्थानों को दिव्यांगजन छात्रों के हितैषी मानकों को पूरा करने को कहा। जहां भी 100 या अधिक छात्र पंजीकृत है। वह बाल एवं किशोर मानसिक स्वास्थ्य में प्रमाणित प्रशिक्षण प्राप्त न्यूनतम एक योग्य परामर्शदाता मनोचिकित्सक नियुक्त करें। जहां 100 से कम छात्र पंजीकृत हैं। वह अंशकालिक परामर्शदाता की सेवाएं लेकर गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करें। बच्चों के ऊपर मानसिक दबाव कम करने के लिए उनके अभिभावक के साथ भी वार्ता की जाए। उन्हें काउंसलर की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें